पटना:- अस्पताल का शिलान्यास करने के साथ ही विरोध शुरू!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

अथमलगोला प्रखंड को मिला सरकारी तोहफा। करजान गांव के पास स्थानीय विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास।
अथमलगोला प्रखंड को अति शीघ्र ही थाना भवन, प्रखंड और अंचल कार्यालय के साथ-साथ नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास आज स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के द्वारा किया गया। बाकी भवनों के निर्माण कार्य में भी तेजी आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बताते चलें कि अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत प्रखंड और अंचल कार्यालय थाना तथा अस्पताल वर्तमान में NH31 के आसपास ही मौजूद है। जिसे सरकारी योजना के अनुसार करजान पंचायत में शिफ्ट किया जाना है। जिसकी सारी तैयारी भी सरकारी स्तर पर पूरी कर ली गई है, और बारी-बारी से शिलान्यास का कार्य भी शुरू हो चुका है। वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा सरकारी भवन को अन्यत्र ले जाने के विरोध में आज NH31 को जाम कर नारेबाजी भी की गई। नारेबाजी में शामिल लोगों का कहना है करजान पंचायत NH31 से काफी दूरी पर स्थित है, जहां सरकारी भवनों को चले जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सभी सरकारी भवन NH31 के बगल में ही होनी चाहिए। लेकिन सरकार कि अपनी योजनाएं हैं, जहां उसे सुगमता से जमीन मुहैया होती है वहीं सरकारी भवनों का निर्माण होता है।स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के शिलान्यास का विरोध यहां के कुछ लोगों द्वारा दो पहलु पर किया गया। पहला दूरी को लेकर और दूसरा विधायक जी के मंच पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं दिया जाना। समाजसेवी अनंत सिंह के पुत्र वधू सह नवनिर्वाचित मुखिया आरती कुमारी के समर्थक शिलान्यास के वक्त काफी नाराज दिखे। उनके समर्थकों का कहना था कि मंच पर जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment