झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग ने नव वर्ष मिलन समारोह का किया आयोजन।

SHARE:

झारखंड ब्यूरो चीफ
संग, भूवेश कुमार हजारीबाग

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग जिला इकाई ने नव वर्ष मिलन समारोह शहीद निर्मल महतो पार्क के प्रांगण में हुआ आयोजित ।

पत्रकार अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए जेजेए से जुड़कर एकजुटता का परिचय दें : कृष्णा गुप्ता जिलाध्यक्ष।

हजारीबाग । झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग जिला इकाई की बैठक सह नव वर्ष मिलन समारोह रविवार को शहीद निर्मल महतो पार्क के प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग के जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं संचालन विस्मय अलंकार ने किया। विषय प्रवेश लखन कुमार ने कराया। समारोह में सम्मानित अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शहदेव प्रसाद लोहानी ने कहा कि पत्रकारों को अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए एक मंच पर आकर शक्ति का प्रदर्शन करना होगा कठीनाई आती सबों का सामना कर अपने कलम को धार दें निर्भीक पत्रकारिता कर समाज को सुदृढ़ करना हमारी ज़िम्मेदारी है। जेजेए जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने कहा कि झारखंड राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकारों की हर समस्या की समाधान के लिए जेजेए के राज्यस्तरीय पदाधिकारी संघर्षरत हैं। पत्रकार अपने अधिकार की लड़ाई के लिए इस संगठन से जुड़कर एकजुटता का परिचय दें। तथा 27 जनवरी को होनेवाली प्रेस‌ क्लब की बैठक में सभी एकजुटता का परिचय दे।

विजू वल मिलन समारोह का ।
वाइट पदाधिकारीयों एवं सदस्यों का संबोधन।

Join us on:

Leave a Comment