पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने किया 48वीं वाहिनी एसएसबी की ‘C’ कंपनी पिपरौन का भ्रमण!

SHARE:

रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!

जयनगर, 24 नवंबर 2026। माननीय न्यायाधीश डॉ. अंशुमान, पटना उच्च न्यायालय-सह-निरीक्षी न्यायाधीश, मधुबनी न्यायमंडल, आज अपने परिवार के साथ जनकपुर, नेपाल की यात्रा के दौरान 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘C’ कंपनी पिपरौन पहुंचे।

भ्रमण के दौरान एसएसबी के अधिकारियों द्वारा उन्हें भारत-नेपाल सीमा पर सीमा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन गतिविधियों तथा सीमा सुरक्षा में सशस्त्र सीमा बल की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश ने सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मधुबनी श्री पवन कुमार पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय श्री उमेश कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रमोद कुमार मैथ, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री बृजनाथ कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बेनीपट्टी श्री अमित कुमार, अंचलाधिकारी हरलाखी श्रीमती रीना कुमारी एवं थानाध्यक्ष हरलाखी श्री रंजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भ्रमण भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीमा प्रबंधन के क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की भूमिका और कार्यों से अवगत होने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Join us on: