बाढ़ – घरेलू, जमीनी विवाद में मानवता शर्मसार, भाई ने की भाई की हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में हाथापाई होने से बड़े भाई की मौत हो गई। ज्वाला राम की अपने भाई के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने मनोज राम और उनके पुत्र किशोर कुमार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सुबह घर के समीप गली में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दो-तीन दिनों से दोनों तरफ से विवाद चल रहा था। आज फोन पर गाली गलौज देने के बाद विवाद अचानक बढ़ गया। दोनों पक्ष मौके पर जमा हो गए और दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। परिजनों ने बताया कि ज्वाला राम पहले से हार्ट के मरीज थे। हाथापाई के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष समेत SDPO-1 राम कृष्ण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

बाइट मृतक के परिजन
रामकृष्ण, एसडीपीओ बाढ़

Join us on:

और पढ़ें