बेगूसराय – प्रशासन के आला अधिकारी का बोर्ड लगे गाड़ी से कथित शराब तस्करी, 3 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर /बबलू राय!


क्या बेगूसराय में अब प्रशासन के द्वारा ही शराब की तस्करी की जा रही है , या फिर शराब तस्करी के लिए प्रशासन का बोर्ड लगा गाड़ी का उपयोग किया जा रहा है, या फिर प्रशासन की आड़ में धड़ल्ले से शराब का कारोबार किया जा रहा है। ऐसे कई यक्ष प्रश्न है जो अब बेगूसराय जिला प्रशासन के समक्ष खड़े हो गए हैं । दरअसल यह मामला तब उजागर हुआ जब बीती रात डीसीएलआर का लोगो लगे स्कॉर्पियो से डि आई ओ एवं चीता बल की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवर ब्रिज के समीप भारी मात्रा में शराब लदे वाहन को जप्त किया। हालांकि इस मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लेकिन प्रथम दृष्टिया प्रशासन की टीम भी शराब कारोबार को लेकर संदेह के घेरे में है।
क्या है पूरा मामला ,एक रिपोर्ट।
दरअसल 13 नवंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर डि आई ओ एवं चिता बल की टीम ने डीसीएलआर बखरी का लोगो लगा एक स्कॉर्पियो को जप्त किया। जिसमें 25 कॉटन में लगभग 216 लीटर शराब बरामद की गई। उक्त मामले में पुलिस ने आनंद कुमार, सत्यम कुमार एवं बिट्टू कुमार नामक तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। उक्त सभी कारोबारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार जप्त की गई वाहन बखरी के डी सी एल आर के सरकारी वाहन के रूप में उपयोग की जाती थी। हालांकि प्रशासन ने बताया कि निजी वाहन को दैनिक शुल्क पर बखरी डीसीएलआर को यह वाहन मुहैया कराया गया था। लेकिन जिस तरह से यह मामला सामने आया है अब आम लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी सोचने को मजबूर है कि आखिर शराब तस्करों के द्वारा किस तरह से प्रशासन के ही आंख में धूल झोंका जा रहा है।
बाइट – निखिल कुमार डीएसपी मुख्यालय

Join us on:

और पढ़ें