प्रशासनिक उदासीनता एवं लोगों की लापरवाही से जामा में हो सकता है कोरोना विस्फोट

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

विभिन्न हाट बाजारों समेत गर्म जलकुंड तातलोई में उड़ाई जा रही है कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

जामा(दुमका)

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जामा सहित पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई है। जामा प्रखण्ड क्षेत्र में 5 लोगों से अधिक के जमावड़ा पर पाबंदी लगाई गई है। 6 फिट की शारीरिक दूरी एवं मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है । बीडीओ,अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा माइकिंग कर उल्लंघन करने पर डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई करने की घोषणा की गई है लेकिन इन सब के वावजूद एवं निषेधज्ञा लागू होने के बाद भी जामा के हाट बाजारों में बगैर मास्क लगाए और शारीरिक दूरी को अनसुना कर भीड़ लग रही है|धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। वहीं शारीरिक दूरी एवं मास्क की अनिवार्यता को आम लोगों द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है। वहीं इसका अनुपालन कराने के लिए स्थानीय प्रसासनिक प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। इस संबंध में भले ही लगातार स्थानीय प्रशासन द्वारा माइकिंग करा दिया गया है कि पांच व्यक्ति से ज्यादा भीड़ नहीं लगनी चाहिए। अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। लेकिन प्रखंड क्षेत्र में लगने वाले सभी हटिया में हजारों की भीड़ रहती है। सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं रविवार को हटिया लगती है। जहां सब्जी, कपड़ा, किराना समान, मांस मछली सहित अन्य समानों की दुकानें सजती है। गुरुवार को हटिया में इक्का दुक्का छोड़कर कोई भी मास्क लगाये नही दिखे और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। ऐसे में गंभीर सवाल है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कैसे रोका जाएगा। यह एक अहम सवाल है। इसके लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
इधर तातलोई गर्म जलकुंड में 13 14,एवं 15 जनवरी को लगने वाले मेला को स्थगित कर दिया गया है लेकिन बारापलासी स्थित तातलोई गर्म जलकुंड पर निषेधाज्ञा लागू करने के बाद भी नहाने वाले लोगों की भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है ।भले ही बीडीओ,सीओ, थाना प्रभारी ने दौरा कर निरीक्षण किया हो और जलकुंड एवं मेला क्षेत्र के आसपास लाल फीता बांध कर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया हो। सतर्कता दिखाते हुए अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल एवं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आस पास के लोगों एवं तातलोई गर्म जल कुंड में स्नान कर रहे लोगों को माईकिंग के माध्यम से बताया कि गर्म जल कुंड को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के आधार पर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने तातलोई गर्म जलकुंड के चारों और लाल रिबन लगा कर बंद कर दिया है और आसपास लोगों को जागरूक करते हुए कुंड के पास कोई नहीं जाने का आह्वान किया गया हो लेकिन लोग नजरअंदाज कर जलकुंड में खुले आम स्नान कर रहे हैं। अब अगर कोई संक्रमित व्यक्ति स्नान करता है तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। मगर रोक के बावजूद भी लोग पहुँच कर कुंड में स्नान कर रहें और लाल रिबन बंधे धागा को भी तोड़ कर फेंक दिया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी और कोविड गाईड लाइन्स का पालन नहीं करने वाले ओर बगैर मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए पाये जाने पर डीएम एक्ट पर कारवाई होगी।तीसरे लहर की रोकथाम के लिए
सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है और जरूरी है। उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।

Join us on:

Leave a Comment