सीनेट ने 17 अरब 44 करोड़ घाटे का बजट पारित किया, भारी बबाल!

SHARE:

सोनी पांडेय

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में हुई ऑन लाइन वार्षिक सीनेट बैठक, एलएनएमयू की सीनेट ने 17 अरब 44 करोड़ घाटे का बजट किया पारित, अमानत और जीपीएस प्रणाली समेत 34 नए कोर्स होंगे शुरू,बैठक का घेराव करने पहुचे छात्र संगठन, प्रदर्शनकारी छात्रों ने की मेन गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस से हुई कहासुनी के साथ हल्की नोक झोक ,

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के जुबली हाल में आज ऑन लाइन सीनेट की वार्षिक बैठक हो रही थी तभी बाहर छात्र संगठन आइसा का हंगामा चल रहा था । प्रदर्शन कारी छात्र जुलूश की शक्ल में सीनेट का घेराव करने यूनिवर्सिटी कैम्पस में प्रवेश कर गया लेकिन जुबली हाल के गेट बंद होने के कारण प्रदर्शनकारी को पुलिस की मदद से बाहर ही रोक लिया गया । हालांकि प्रदर्शकारी छात्र मेन गेट को तोड़ जुबली हाल तक जाने का असफल प्रयास जरूर किये जिसमे पुलिस बल के साथ छात्रों की थोड़ी बहुत बहस के साथ साथ नोक झोक भी हुई । अंत मे छात्र गेट पर ही बैठ कुल सचिव और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छात्र संगठन लगातार कुल सचिव और कुलपति को भरष्टारी बताकर इनकी बर्खस्तगी के मांग कर रहे है । हालाकि छात्र नेता ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया ।

गुरुवार को ललित नारायण मिथिला विवि की वार्षिक सीनेट की बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। इसमें विवि के वर्ष 2022-23 के लिए 17 अरब 44 करोड़ घाटे के बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही नए सत्र से अमानत और जीपीएस प्रणाली समेत 34 नए कोर्स को भी मंजूरी दी गई। बैठक का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रो. डॉली सिन्हा और रजिस्ट्रार प्रो. मुश्ताक अहमद ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शन कारी छात्र प्रिंस राज ने बताया की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति और कुलसचिव पर कई तरह के भर्ष्टाचार के आरोप लगे है और लगातार यूनिवर्सिटी में छात्र हित की कोई बात नही होती बल्कि चारो तरफ लूट खसोट किया जा रहा है ऐसे कुलपति ओर कुलसचिव को तुरंत बर्खस्त किया जाए साथ ही सीनेट की बैठक ऑन लाइन के बदले ऑफ लाइन किया जाए और इस बैठक में छात्र संगठनों को भी हिस्सा लेने की इजाज़त दी जाए ताकि सीनेट की बैठक में छात्रों की समस्या पर चर्चा हो और छात्र समस्या का निदान हो सके ।

रजिस्ट्रार प्रो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए विवि ने वार्षिक सीनेट की बैठक को ऑनलाइन संचालित करने करा निर्णय लिया। इसके तहत अधिकतर सदस्य अपने घरों से ऑनलाइन जुड़े थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का वर्ष 2022-23 का कुल बजट 17 अरब 44 करोड़ 40 लाख 94 हजार 331 मात्र का पारित हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के निजी स्रोत कुल आय 85 करोड 22 लाख 40 हज़ार 114 रुपए अनुमानित है। इस तरह विश्वविद्यालय के निजी स्रोत से प्राप्त होने वाले आय के सामंजन के बाद 16 अरब 59 करोड़ 18 लाख 54 हज़ार 217 रुपये का घाटे का बजट पारित किया गया है। इस बजट को मंजूरी के लिए राजभवन और सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विवि में नए सत्र से अमानत और जीपीएस प्रणाली में सर्टिफिकेट समेत 34 नए कोर्स शुरू करने को भी मंजूरी मिली।

वहीं, विवि के कुलपति प्रो.सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पहली बार ऑनलाइन मोड में सीनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 86 सीनेट सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने कहा सदस्यों न् सभी एजेंडों पर मुहर लगाई। उन्होंने इसके लिए कुलाधिपति समेत सीनेट के सदस्यों और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाइट
1, प्रो.सुरेंद्र प्रताप सिंह,विवि के कुलपति
2,प्रो. मुश्ताक अहमद,रजिस्ट्रार
3, प्रिंस राज,प्रदर्शनकारी,आईसा जिलाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment