डायल 112 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन जवान घायल, एक रायफल क्षतिग्रस्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बगवास गांव में सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे के रॉड से पुलिस पर हमला किया। हमले के बचाव में एक सिपाही का रायफल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बगवास गांव के सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार साह से आरोपी का रात से ही विवाद चल रहा था। सुबह सब्जी लाने के लिए समस्तीपुर निकलने के दौरान पुनः आरोपी युवक सब्जी विक्रेता को मारने और छिनतई की धमकी दिया। जिसकी सूचना मुकेश ने डायल 112 की पुलिस टीम को दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम सुबह साढ़े चार बजे बगवास गांव पहुंच आरोपी मोहम्मद अब्दुल के घर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, इसी दौरान आरोपी हाथ में लिए लोहे के रॉड से पुलिस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए पुलिस ने रायफल को ऊपर कर दिया, जिससे रायफल मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वही, सिपाही मोहम्मद सद्दाम अली जख्मी हो गया। घटना में एक और सिपाही मोहम्मद लाल चोटिल हुए है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना के एस आई सूर्य बली यादव, अशोक कुमार पुलिस बल के साथ बगवास गांव पहुंच कर आरोपी के घर की तलाशी ली। जहां कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

Join us on: