पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उत्तराखण्ड से देवघर पहुंचे एन्वायरनमेंट बाबा!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

देवघर। “आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा श्री अरूण गिरी जी महाराज” (एन्वायरमेंट बाबा) के सानिध्य में देवभूमि ऋषिकेश – उत्तराखंड से रवाना होकर “मां कामाख्या शक्ति पीठ – गुवाहाटी” (आसाम) की यात्रा के दौरान भगवान शिव के द्वादश”ज्योर्तिलिंग में से नवम ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजे जाने वाले श्री बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर – झारखंड के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए आह्वान किया गया।इस दौरान साध्वी तुलसी माता, “न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष – डी. एल. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – ललित गुप्ता, आचार्य विवेक भूषण ज्योतिषाचार्य, आचार्य कृष्णकांत शुक्ला ज्योतिषाचार्य, भारत सिंह नायक आदि ने पूजा अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रार्थना की।

Join us on: