मधुबनी-  बिजली की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम, झूलसकर मौत!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए साहरघाट के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बेनीपट्टी रेफर कर दिया। लेकिन बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बसवरिया गांव के श्याम सुंदर यादव का 8 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने पर मधवापुर प्रमुख प्रतिनिधि विजय यादव, संजय यादव तथा व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष सह समाजसेवी बजरंग लाल भगत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया तथा प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग किया है।
परिजनों ने घटना की सूचना साहरघाट थाना को दे दी है। मृतक नावालिग के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और बार-बार बेहोश हो रहे हैं।

Join us on: