रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्थापुर परसा गांव के वार्ड संख्या-6 में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए एक ही रात दो घरों मे चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार हत्थापुर परसा पंचायत वार्ड संख्या-6 के परीक्षण दास एवं उनके पड़ोसी मोनो लाल दास के घर देर रात करीब 2 बजे के करिब अज्ञात तीन चोर घुस कर चोरी को अंजाम देकर चम्पत हो गया। चोरों द्वारा जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस समय घर के सभी सदस्य रोज के तरह खाना खाकर सोए हुए थे। चोरों ने बरे ही आराम से घर में रखे सामानों की तलाश की और चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षित निकल लिया।
सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। परीक्षण दास के घर में पेटी में रखे कपड़ों को चोरों ने बाहर निकालकर इधर-उधर फेंक दिया और घर मे रखे किमती सामान समेट लिया। इसके बाद चोरो ने बगल के मानो लाल दास के घर को निशा ना बनाते हुए घर मे रखे किमती सामानों को समेट कर अपने साथ ले गया। पीड़ित परिवार का माने तो दोनो ही घर से चोरो ने लाखो रुपये के सामानों की चोरी कर ली है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना के एसआई मुन्ना कुमार, बबून रवि दास एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




