बाढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को निशाना बनाकर डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट!

बाढ पंडारक थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पुरुषोत्तम कुमार नामक युवक के साथ चाऊमीन खाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद गांव के ही पांच युवक के साथ हुआ। उसके बाद पुरुषोत्तम कुमार अपने घर आ गए उसने बताया कि बीते देर रात उनके मोबाइल पर फोन आया पुरुषोत्तम कुमार द्वारा फोन नहीं उठाया गया उसके बाद पांचो युवक ने गांव में कई जगह उन्हें खोजा नहीं मिलने के बाद उनके घर पर आकर अंधाधुंध फायरिंग किया गया। लगभग 20 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें कई गोली उनके खिड़की और दीवार में लगा है। गोली का रिटर्निंग उनके पिताजी के शरीर पर लगा जिससे कई जगह छिल गया और वह बाल बाल बच गए वही पुरुषोत्तम कुमार अपने गेहूं की दमाही करवा रहे थे। उनका कहना है कि उन लोगों के साथ पूर्व से कोई विवाद नहीं थ। चाऊमीन खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बाइट – पीड़ित एवं परिजन

Join us on: