रिपोर्ट अनमोल कुमार
गुमला। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय में संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में अम्बेडकर जी के भूमिका पर प्रकाश डाला और संविधान के शिल्पकार के रूप में उनके कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला। स्वतंत्रता के अधिकार, जीवन जीने का अधिकार, दलितों के अधिकार, महिलाओं के समानता का अधिकार, मानवाधिकार सहित विभिन्न प्रकार के अधिकार और संविधान रचयिता के रूप में भारतीय संविधान के निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया गया। इसके साथ ही उनके तैल्य तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
आचार्यकुल के सचिव, डॉ ओमप्रकाश के अगुआई में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का जयंती मनाया गया। उन्होंने प्रेरणा की यह घड़ी …। प्रेरणा गीत से ओतप्रोत कर दिया। इसके साथ राष्ट्र गान के साथ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस आशय की जानकारी बिहार प्रदेश आचार्यकुल के मीडिया प्रभारी, अनमोल कुमार ने दिया।



