मुंगेर- खगड़िया भेजी जा रही नकली सिगरेट की खेप जब्त, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

खगड़िया भेजी जा रही नकली सिगरेट की खेप जब्त, दो गिरफ्तार।शादीपुर में घर की तीसरी मंजिल पर छह माह से चल रहा था अवैध कारोबार।

मुंगेर : जिले में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली सिगरेट एवं उससे संबंधित सामग्री बरामद की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मो. इकबाल अपने घर की तीसरी मंजिल पर पिछले छह माह से नकली सिगरेट बनाने का अवैध धंधा संचालित कर रहा था। सोमवार की दोपहर उसके घर से बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट के पैकेट ई-रिक्शा पर लादकर खगड़िया भेजे जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा पर लदे कार्टनों की जांच की। सिगरेट संदिग्ध पाए जाने पर पूरी खेप जब्त कर ली गई।इसके बाद पुलिस ने घर में छापेमारी कर 4100 गोल्ड फ्लैक सिगरेट के पैकेट, 800 खाली डिब्बे, रैपर, पैकेजिंग सामग्री तथा अन्य उपकरण बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में मो. इकबाल और इरफी हासमी कोगिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सेल्स टैक्स एवं आईटीएस की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मुंगेर सहित अन्य जिलों में नकली सिगरेट की आपूर्ति करते थे।एसपी ने बताया कि पिछले चार महीनों से जिले में नकली सिगरेट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाइट-सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on: