रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना में जमीन का नकली कागज बनाकर कब्जा करने वाले गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस ने इस गैंग के सरगना सिद्धार्थ शंकर उर्फ बंटी गोप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी आरोपी ईशा सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मामले की जानकारी देते हुए ASP लॉ एंड ऑर्डर 2 सुषमा सागर ने बताया कि ये लोग खुद को चंदकल्यानी देवी का वंशज बताकर जमीन के जाली कागजात तैयार करते थे और जमीन पर कब्जा कर लेते थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सिद्धार्थ शंकर उर्फ बंटी गोप को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार ईशा सिंह इस पूरे फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



