रिपोर्ट -अमित कुमार!
पटना में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षकों से बहुत आशीर्वाद और सम्मान मिल रहा है और वक्त आने पर वह सभी का सूद समेत सम्मान वापस करेंगे।
संजीव सिंह ने विरोधी उम्मीदवारों पर निशाना साधते हुए कहा कि नवल किशोर यादव सहित अन्य उम्मीदवार फर्जी मामलों और बयानों के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं और इसी वजह से वे चुनाव हार रहे हैं। शिक्षकों का बड़ा हिस्सा उनके साथ है।
संजीव सिंह ने चुनाव आयोग और अधिकारियों पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग और अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। शिक्षक निर्वाचन में फर्जी वोटों का खेल चल रहा है लेकिन शिक्षक सब समझ रहे हैं।
बाईट : संजीव सिंह, प्रत्याशी – शिक्षक निर्वाचन



