पटना से अमित कुमार रिपोर्ट
बिहार की राजधानी पटना में JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्रियों ने कांग्रेस और संबंधित सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी सांसद के इस्तीफे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन बीजेपी प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर इनकम टैक्स चौराहा होते हुए डाकबंगला चौराहे तक निकाला गया।
तस्वीरें पटना की हैं, जहां बीजेपी महिला मोर्चा ने JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्रियों और पार्टी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से विरोध मार्च निकाला जो इनकम टैक्स चौराहे से होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा।
प्रदर्शनकारियों ने मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और संबंधित सांसद के इस्तीफे की मांग की। साथ ही आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।



