खगड़िया -जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!


आज दिनांक 23-02-2026 को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, खगड़िया के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन परिसर खगड़िया में किया गया।
मेला का उद्घाटन उप निदेशक श्री निशांत सिन्हा, सहायक निदेशक श्री अमित कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री राणा अमितेश, संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
नियोजन मेला में कुल 17 नियोजकों ने भाग लिया। मेला में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे। विभिन्न नियोजकों के द्वारा कुल 1013 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त कर कुल 302 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया। एवं 184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
मेला में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा अभ्यर्थियों का नियोजन एवं कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया। मेला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसके माध्यम से उक्त विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर श्री धर्मेंद्र कुमार (निम्न वर्गीय लिपिक), एवं कार्यालय के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Join us on: