रिपोर्ट- अमित कुमार!
जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व सांसद अरुण कुमार और उनके बेटे ऋतुराज ने जेडीयू में शामिल होने का फैसला किया है। इस समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, मंत्री अशोक चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे। अरुण कुमार और उनके बेटे ऋतुराज के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
संजय झा को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और वे उनका आभारी हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है और वे चुनाव में 40 में से 30 सीटें जीतने में सफल रहे हैं।