पुलिस की स्टिकर लगी SUV से 66 लाख रूपये का सूखा नशा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

खबर बिहार के वैशाली से है जहां मद्ध निषेध विभाग की टीम और वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रग्स की बड़ी खेप को बरामद किया है। इस कार्रवाई की खास बात यह है कि पुलिस की बोर्ड लगे बोलेरो गाड़ी से हेरोइन बरामद किया गया है। साथ ही बोलेरो गाड़ी पर क्राइम सर्विलांस इंटेलिजेंस काउंसिल का स्टिकर लगाया गया था जिससे हीरोइन की तस्करी की जा रही थी। पूरे मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि असम नंबर की बोलेरो भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शाम के चार बजे से खड़ी थी जिसकी सूचना मद्ध निषेध की टीम को मिली इसके बाद पटना से पहुंची मद्ध निषेध की टीम ने भगवानपुर थाना की पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में से 22 पीस हेरोइन का डब्बा बरामद किया गया साथ ही पुलिस की टीम ने मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार हेरोइन तस्कर से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्करों के पास से दर्जनों एटीएम कार्ड, दो स्कैनर सहित 4 महंगी मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग 66 लाख रुपया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

Join us on: