दबंग पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर वार्ड सदस्य को किया घायल!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

जमुई खैरा थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में शनिवार को मोहर्रम का अखाड़ा देखकर लौट रहे वार्ड सदस्य कुर्बान शाह पर आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान तेज धार हथियार से वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद स्वजन द्वारा आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वार्ड सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल वार्ड सदस्य कुर्बान शाह ने मारपीट का आरोप सुल्तान शाह, शमशुल शाह, रिजवान शाह और नौशाद शाह सहित अन्य अज्ञात लोगों पर लगाया है। मामले में घायल कुर्बान शाह के द्वारा लिखित आवेदन खैरा थाना की पुलिस को भी दी गई है। घायल कुर्बान शाह ने बताया कि दो दिन पहले मोहर्रम के अखाड़ा को लेकर आपस में ही कुछ विवाद हुआ था। उसके बाद सब कुछ स्थिति शांति थी, लेकिन आज जब वे मोहर्रम का अखाड़ा देखने शोभा खान गए थे, जहां से जब वह घर अपने लौटने लगे तो पहले से घात लगाए आधा दर्जन लोगों के द्वारा तेज धार हथियार से अचानक पीछे से हमला कर दिया गया जिससे वह बेहोशी अवस्था में गिर गए। उंसके बाद आरोपित सभी लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

वाइट -घायल कुर्बान

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें