लखीसराय के तेतरहट में ध्वज विवाद, प्रशासन ने संभाला कमान!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र स्थित गुलनी पैन के शीतला माता मंदिर में लगे बजरंगबली ध्वज को कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के तीन युवकों द्वारा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी एक महिला द्वारा मोहल्लेवालों को देने के बाद हिन्दू समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। तेतरहट थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाए और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी।घटना की खबर जिले में तेजी से फैल गई, जिस पर SDM प्रभाकर कुमार और SDPO शिवम कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी थाना पहुंचे और पीड़ितों व चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले को समझा। पुलिस की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

बाइट- मिथलेश मिश्र, डीएम, लखीसराय।
बाइट- अजय कुमार, एसपी, लखीसराय।
बाइट- दीपक कुमार सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment