रिपोर्ट – बिकास कुमार
विद्युत रेल इंजन पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान एक युवक बुरी तरह से झुलसा। इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
सहरसा से खबर सामने आ रही है जहां सदर थाना क्षेत्र के सुपर बाजार स्थित रैक पॉइंट पर विद्युत रेल इंजन पर चढ़कर एक व्यक्ति के द्वारा रिल्स बनाया जा रहा था इसी दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनंद फानन में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया।
सूचना मिलते ही 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुची और जख्मी युवक सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवरकर आगे की छानबीन में जुट गई है।
इस मामले में 112 की पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी की ट्रेन से एक झुलसा हुआ है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है उसकी स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल समय भर्ती करवाया गया है
BYTE :- अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके आजाद।
BYTE :- डायल 112 की पुलिस।




