अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ तबस्सुम बानो को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

 बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया l

आरा/ एच डी जैन कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ डॉ तबस्सुम बानो बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन के लिए भूटान गई थी, जहाँ रॉयल यूनिवर्सिटी, भूटान के नॉर्बलिंग रिज्टर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित था, बता दें कि  कार्यक्रम गत10 से 13 मई तक चला,

  “सतत एवं समता मूलक भविष्य की ओर सामाजिक परिवर्तनों में विज्ञान तकनीक राजनीति एवं अर्थव्यवस्था की भूमिका” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन   में प्रतिभाग लिया। सम्मेलन के द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ तबस्सुम बानो ने अपना शोध पत्र,  “नीति निर्माण एवं शासन के द्वारा सामाजिक परिवर्तन में नागरिक समाज की भूमिका” प्रस्तुत की, जिसे सम्मेलन के जूरी ने बेस्ट पेपर अवॉर्ड देकर डॉ तबस्सुम बानो को सम्मानित किया l सम्मेलन में विभिन्न देशों के लगभग साठ विद्वानों ने अपना अपना शोध पत्र पढ़ा। डॉ बानो की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी तथा एचडी जैन कॉलेज  के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ नरेंद्र कुमार तथा अन्य सहयोगी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। आरा पहुंचने पर डॉ तबस्सुम बानो ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और एचडी जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र सिंह तथा अपने माता-पिता को दी है।

Join us on:

Leave a Comment