रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
आम जनता का फूटा गुस्सा कहा,केस वापस नहीं लेने पर होगा बड़ा आंदोलन
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधुबनी जिला के राजनगर विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने अपने ही एक कार्यकर्त्ता गोविंद राज भगत के ऊपर गाली देने का आरोप लगाते हुए एससी एसटी एक्ट एवं अन्य कई धाराओं के तहत राजनगर थाना में मामला दर्ज करवाने का मामला गहरा गया हैँ। मंगलवार को राजनगर स्थित सुभाष चौक पर लोगों ने इकट्ठा होकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला और झूठा केस करने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा जल्द से जल्द विधायक केस वापस लें अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान विधायक के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी किया। मौके पर मौजूद जदयू के राजनगर पूर्व अध्यक्ष शम्भू सिंह ने बताया कि राजनगर का स्टेशन रोड जर्ज़र हैँ जहां जलजमाव की समस्या हमेशा बनी रहती हैँ। इसे लेकर गोविंद भगत द्वारा सोशल मीडिया सहित सार्वजनिक जगह पर सड़क व नाला की मांग गई। इसके साथ ही विधायक से इस मामले को लेकर सवाल कर दिया कि नाला एवं सड़क कब बनेगा। विधायक को बस इसी बात से इतना बुरा लगा की अपने ही कार्यकर्ता पर एसी एसटी के तहत राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दिया। शम्भू सिंह एवं अन्य ने कहा कि विधायक का हमेशा विवादों से गहरा नाता रहा हैँ। अगर जनता ने सड़क एवं नाला बनने में हो रही देरी की बात कही तो इतना आग बबूला होना उचित नहीं था। मोहम्मद अशरफ ने कहा विधायक गोविंद भगत के दुकान का उद्धघाटन भी कर चूके हैँ और उनके कार्यकर्ता भी है। विधायक हमारे अभिभावक हैँ उनसे दिक्कतों का सामना होने पर उनसे मांग नहीं करेंगे तो किसके पास जाएंगे। समस्याओं का समाधान करने के लिए नहीं कहेंगे तो किस से कहेंगे। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने उन्हें वोट देकर विधानसभा भेजा हैँ। लोकतंत्र में हमारा मौलिक अधिकार हैँ कि हम अपने जनप्रतिनिधियो से जनहित के मुद्दे को लेकर बात कर सकते हैँ। सोशल मीडिया पर ट्रोल कर सकते हैँ लेकिन विधायक तानाशाही रवैया पर उतर चुके हैँ। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले चुनाव में इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उनके खिलाफ वोट करेगी।वही लखन पासवान ने कहा अपने हक़ की मांग करने पर विधायक केस करने की धमकी हमेशा देते रहते हैँ जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने ही कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करवाकर संवैधानिक पद का दुरूपयोग किया है। जिसका हमलोग भरपूर निंदा करते हैँ। उन्होंने बताया कि विधायक अपने केस को वापस लें नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ जनता वोट करेगी। यही रवैया विधायक का रहा तो उनकी हार पक्की है। उन्होंने बताया कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। मौके पर शम्भू सिंह, राजू सिंह,मोहम्मद अशरफ, दिनेश सिंह, सुभाष सिंह,शिव सहनी,लखन पासवान,महेश पासवान,मनोज पूर्वे, मुन्ना चौधरी,भरत ठाकुर,समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही।