घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डीएम-एसपी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान

घरेलू गैस सिलेंडर की अद्यतन स्थिति पर डीएम – एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सुपौल :- आज सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल एवं शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल की संयुक्त अध्यक्षता में गैस सिलेंडर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें l

सुपौल जिला अन्तर्गत ईण्डेन का 26 एच०पी का 16 एवं भारत गैस का 09 कुल 51 एजेंसी कार्यरत है। जिसमें कुल उपभोक्ताओं की संख्या 5,10,823 है। संबंधित गेस मार्केटिंग कम्पनीयों के द्वारा सुपौल जिले में प्रतिदिन लगभग 5900 LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। जिसे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों द्वारा प्रतिदिन बुकिंग के उपरान्त आपूर्ति किया जा रहा है।

जिला स्तरीय संयुक्त आदेश के द्वारा प्रखंड स्तर पर घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण की निगरानी करने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिले में LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरंतर उठाव वितरण की निगरानी कर रहे हैं और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, प्रखंड राघोपुर के गोदाम पर अनियममितता पाये जाने के पश्चात प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राघोपुर के द्वारा सील बन्द कर दिया गया है, तथा अग्रेत्तर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिवेदनानुसार जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 42 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 09 पर आज शाम तक गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है।

LPG गैस सिलेंडरों के कमी की अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग में असामान्य तेजी देखी जा रही है, जिस कारण कुछ वितरकों के पास अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो जा रहा है। जिसकी पूर्ति कुछ समय बाद ही हो जा रही है।

वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है। तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जिले में LPG गैस सिलेंडरों के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है।

समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। अभी तक जिला नियंत्रण कक्ष को कुल 12 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है।

Join us on: