व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी के बाद मचा हड़कंप पुलिस में चलाया सघन जांच अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट -पंकज कुमार

– जहानाबाद सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान कोर्ट परिसर पहुंच गए और तत्काल सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद जहानाबाद एसपी दलबल के साथ व्यवहार न्यायालय प्रांगण पहुंचे और सघन जांच अभियान चलाया सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई।इस दौरान जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर का जायजा लिया। कोर्ट में आने-जाने वाले सभी लोगों की सख्ती से जांच की गई। मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर के माध्यम से हर व्यक्ति की तलाशी ली, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को भीतर ले जाने से रोका जा सके। अचानक बढ़ी सुरक्षा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से वहां मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल देखा गया।अनुमंडल अधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है और पूरे परिसर की गहन जांच जारी है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार के न्यायालयों में किसी अप्रिय घटना की सूचना के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है।बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संदिग्ध ईमेल की भी पड़ताल की जा रही है।

Byte –
अपराजिता लोहान,एसपी जहानाबाद

Join us on: