राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन गयाजी में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम हुई सम्मानित!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया

बिहार की पावन भूमि गया जी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “भगत सिंह सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शहीद श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी के प्रपौत्र श्री अमित आज़ाद जी के द्वारा प्रदान किया गया। ह्यूमैनिटी टीम की तरफ से संस्थापक मनीत सिंह मन्नु एवं उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू ने संयुक्त रूप से सम्मान ग्रहण किया। संस्थापक मनीत सिंह मन्नु ने कहा कि यह सम्मान खगड़िया के सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों को समर्पित है जिन्होंने हर कदम पर टीम का साथ दिया है।उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू जी ने बताया कि आज ह्यूमैनिटी टीम कामयाबी की जिस ऊँचाई पर है उसका सारा श्रेय ह्यूमैनिटी टीम के नियमित रक्तदाता को जाता है।इस कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष से चुनिंदा रक्तसेवी संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

Join us on: