:- रवि शंकर अमित!
-पटना जिले के बख्तियारपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। लखीपुर गांव के रहने वाले और पंजाब एंड सिंध बैंक में शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर ही किसी अज्ञात ने उन्हें गोली मार दी।
एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक बचपन से ही मेधावी थे। पंजाब से इंजीनियरिंग करने के बाद साल 2016 में वे बैंक अधिकारी बने थे। अभी महज दो साल पहले ही उनका विवाह हुआ था और उनकी एक छोटी बच्ची भी है। हाल ही में होली की छुट्टियां बिताकर वे अपने गांव और ससुराल से वापस काम पर लौटे थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।
गाजियाबाद में उनके साथ हुई इस वारदात की खबर जैसे ही गांव पहुंची, कोहराम मच गया। घर पर ताला लटका है और परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए गाजियाबाद रवाना हो गए हैं। एक होनहार इंजीनियर और बैंक मैनेजर की इस तरह हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Byte – राम प्रकाश शर्मा, चाचा



