बिहार को 1.31 लाख करोड़ की सौगात, ऐतिहासिक बजट के लिये आभार-सम्राट!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद

बिहार को 1.31 लाख करोड़ की सौगात, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड और मेडिकल सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा – सम्राट चौधरी
केंद्रीय बजट 2025 को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार को इस बार 1.31 लाख करोड़ का बजट मिलने जा रहा है, जो राज्य के विकास को नई गति देगा। उन्होंने भागलपुर, सोनपुर और राजगीर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के प्रस्ताव पर बजट में विचार करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।
बिहार को मखाना बोर्ड की स्थापना और पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के जरिए 50 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित करने की सौगात मिली है। IIT बिहटा के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार का निर्णय भी राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाई देगा।

इसके अलावा, सहरसा और गोधगया को पर्यटन के साथ रामायण सर्किट में जोड़े जाने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बिहार को पिछले वित्तीय वर्ष में 1.25 लाख करोड़ की राशि मिली थी, जिसके अतिरिक्त 4000 करोड़ की अतिरिक्त राशि इस वर्ष आवंटित की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स छूट को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में नए मेडिकल कॉलेज खुलने से मेडिकल सेक्टर में सीटें बढ़ेंगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।


सम्राट चौधरी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जो लोग बिहार के बजट को झुनझुना बता रहे हैं, वे इंडी गठबंधन के अन्य सहयोगी राज्यों के नेताओं के बयान भी देख लें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार आ रहे हैं, और तब और भी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

Join us on:

Leave a Comment