रिपोर्ट- अरविंद कुमार
खानपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में खानपुर के पूर्व अपर थाना अध्यक्ष एवं नव पद स्थापित अपर थाना अध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार की संध्या 5 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन करता राकेश कुमार झा,प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा,अंचल अधिकारी मनीष कुमार, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,पूर्व बिससुत्री अध्यक्ष संजीव सिंह, खानपुर CHC के प्रभारी डॉक्टर राणा नीतीश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, खानपुर उतरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार कुशवाहा आदि ने खानपुर थाना के पूर्व अपर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर,माला व बुके देकर सम्मानित किया, साथही खानपुर थाना में नव पदस्थापित अपर थाना अध्यक्ष पुलिस चौधरी को भी पाग चादर माला के साथ सम्मानित किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आयोजक राकेश कुमार झा ने कहा कि खानपुर थाना क्षेत्र में अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने अपनी इन 16 महीनो में थाना क्षेत्र में अमन चैन को बरकरार रखा है यही कारण के की आज इन्हें पदोन्नति मिली है और हथौड़ी थाना के थाना अध्यक्ष बने है वहीं उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सफल मार्गदर्शन देने के लिए जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह का धन्यवाद ज्ञापन किया, कार्यक्रम में समाजसेवी शिक्षक लाल बाबू, BPRO खानपुर, RO खानपुर, एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ खानपुर प्रखंड के दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




