रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आर एफ सी रामपट्टी के राजघाट मैदान में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आगाज बरे ही शानदार रूप मे किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच टाउन क्लब जयनगर और सिन्हा फुटबॉल क्लव सिमरी के बीच खेला गया। जिसके पहले हाफ में दोनो टीम एक दूसरे के विरुद्ध आक्रमण प्रत्याकर्मण करते रहे लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। फिर मध्यांतर के बाद 45 वे मिनट मे सिमरी के जर्सी नंबर 5 मोहम्मद नसीम ने एक गोल करके सिमरी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। जो अंत तक कायम रहा और इस तरह सिमरी की टीम एक गोल से विजयी रही। फिर दूसरा मैच आरएफ सी रामपट्टी और जे बी एफ सी कुआढ छपरारी टीम के बीच खेला गया। इस मैच के 25 वे मिनट में कुआढ़ के जर्सी नंबर 1 1 ने एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1गोल की बढ़त दिला दिया। वही आज के मैच के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी नितीश कुमार ने मैच का शुभारंभ गेंद किक कर किया। एवं खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त किया। मैच में विशिष्ट अतिथि अमरनाथ प्रसाद थें। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव सुनील कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, व्यवस्था सचिव बेचन यादव, संयोजक राहुल जायसवाल, डॉक्टर नीरज पराशर, कामेश्वर मंडल, उमेश सिंह, मिथिलेश महतो उपस्थित थे। मैच के निर्णायक बिहार राज्य के रेफरी शंभू पंजियार, सुभाष कुमार सिंह, सुरेश कुमार राम के साथ ही जिला रेफरी लक्ष्मी यादव और राकेश कुमार विक्की भी मौजूद थें। कल खेलने जाने वाले एक मात्र मैच मधुबनी यंग्स और टाउन क्लब जयनगर के बीच 2 बजे से खेला जाएगा।




