मुजफ्फरपुर- 24 घंटे के अंदर कौशल किशोर गुप्ता हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: मुजफ्फरपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बुजुर्ग कौशल किशोर गुप्ता हत्याकांड का खुलासा कर इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया. बता दें कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग कौशल किशोर गुप्ता (65) की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पुलिस हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझाने में लगी थी. घटना के महज कुछ ही घंटो बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. दरअसल मृतक की पोती ही हत्यारान निकली. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की मृतक की पोती अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया. पहले यूट्यूब देखा फिर घटना को अंजाम दिया. क्या थी वजह क्यों पोती बनी हत्यारन देखिए पुलिस ने खुलासा में क्या कुछ कहा..

बाइट:- एसडीपीओ टाउन/सीमा देवी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें