न्यायिक कर्मचारी यूनियन के द्वारा अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल जारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

सम्पूर्ण बिहार में न्यायिक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सामूहिक कलमबंद हड़ताल कर न्यायालय कर्मीयों ने पदोन्नति सहित अपने अन्य मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी किया। मधुबनी जिले के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय मे कर्मचारियों के हरताल पर चले जाने से काम काज पर व्यापक असर पड़ता दिखाई दे रहा है। वही मधुबनी जिला न्यायिक कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष भारती के नेतृत्व में जारी कलमबंद हड़ताल में कर्मचारी एकता का प्रदर्शन करते हुए तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में न्यायालय कार्य वहिष्कार कर हड़ताल पर डटे हुए हैं। कलमबंद हड़ताल में गोपाल कुमार झा,मनोज झा, प्रकाश कुमार,रौशन सिंह, अमिताभ दास,अमित कुमार झा,मनजीत कुमार सहित दर्जनों तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें