जदयू नेत्री रीना चौधरी ने किया पत्रकार मिलन समारोह आयोजित!

SHARE:

संवाददाता – अनंत कुमार

बिहार महिला आयोग की पूर्व सदस्य सह जदयू नेत्री रीना चौधरी ने बेगूसराय जिला के दुलारपुर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर नव वर्ष के उपलक्ष में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता सह पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमि पाल राय सहित पार्टी के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए ।संबोधित करते हुए जदयू नेत्री ने कहा कि मेरे लिए गौरव का छन है कि मैं अपने पैतृक आवास पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर रही हूं,साथी उन्होंने कहा पत्रकारों को सम्मानित करना समाज की अगरी पीढ़ी और उसकी व्यवस्थाओं को लिखता है, सुंदर बनाना है।क्योंकि पत्रकार ही समाज का आईना होते हैं और समाज की बातों को लिखते रहते हैं। इस अवसर पर दयानंद गुप्ता, शशि भूषण भारद्वाज, सुमित कुमार( बबलू राय) अनंत कुमार ,रजनीश कुमार, सुमन ईश्वर दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह, अविनाश कुमार, हरिवंश कुमार, राजेश चौधरी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें