सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल सीमा से तस्कर को गांजे एवं बाइक सहित किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
इलाके में लगातार हो रही गांजे एवं अन्य सामान की तस्करी के क्रम को रोकने के लिए वाहिनी की आसूचना शाखा की गुप्त सूचना के आधार पर गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट के मार्गदर्शन में समवाय प्रभारी निरीक्षक करनैल चंद की अगुवाई में अन्य 05 जवानों के साथ डेपथ एरिया पेट्रोलिंग के दौरान घात लगाकर की गई कार्रवाई में भारतीय- नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 279/17 से लगभग 9.2 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में 10.100 किलोग्राम गांजा को बरामद कर जब्त किया गया है। तस्कर जिम्मेदार मुखिया, 28 वर्ष , गांव- वीरता, थाना- भोरवा, जिला- धनुषा (नेपाल ), बाइक पंजीकरण संख्या BR 32 B 2139 पर गांजे को लादकर नेपाल से भारत ला रहा था, एस एस बी के पहले से ही मुस्तैद जवानों द्वारा उसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10.100 किलोग्राम गांजे को बरामद कर जब्त किया गया।
जब्त की गई 10.100 किलोग्राम गांजा, बरामद बाइक एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई करने को लेकर हरलाखी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।
गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके साथ ही साथ देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह प्रत्येक प्रयास किया जा रहा है l

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें