रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
हड़ताल पर गए कोर्ट कर्मी, बंदियों की नहीं हो पाई पेशी, कर्मियों ने कहा जब तक मांग नहीं होगी पूरी आंदोलन रहेगा जारी
समस्तीपुर
अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर राजव्यापी आहृवान के तहत समस्तीपुर जिले के भी कोर्ट कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोगों ने मुख्य गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। कोर्ट कर्मियों का कहना था कि उनकी वर्षों से लंबित मांगों पर आज तक सरकार द्वारा विचार नहीं किया गया। जिससे तंग आकर उन्होंने हड़ताल का रुख अख्तियार किया है।
कर्मियों ने बतलाया कि शत प्रतिशत अनुकंपा पर जल्द से जल्द बहाली हो। न्यायालय कर्मियों के लिए विशेष संवर्ग का गठन हो , वेतन विसंगति को अति शीघ्र दूर किया जाए , चतुर्थ व तृतीय वर्गीय न्यायालय कर्मियों का ससमय पदोन्नति हो।
वक्ताओं का कहना था कि कोर्ट द्वारा बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
इस मौके पर न्यायालय कर्मी के सचिव तारकेश्वर सिंह, परमानंद झा, रवि कुमार दुबे, विनय भंडारी, सुशील कुमार, अमित कुमार , पंकज कुमार, राजीव कुमार, अनवर हुसैन, जयप्रकाश, निलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार, परमानंद झा, सरिता कुमारी, अंजनी कुमार, आदि बड़ी संख्या में कोर्ट कर्मी मौजूद थे ।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उन लोगों की मांगों को पूरी नहीं कर देती उन लोगों का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।




