रिपोर्ट- अमित कुमार!
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज 14वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया इससे पहले उन्होंने एलसीडी घाट के पास गंगा नदी में स्नान किया और केला खाकर अनशन तोड़ा। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि वह अब केवल छात्र हित की ही बात नहीं बल्कि बिहार में अन्य युवाओं और लोगों को जो पीड़ित है उनके हित में भी उनका सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि वह भले ही गांधी मैदान को छोड़ दिए लेकिन अब एलसीटी घाट में गांधी जी के नाम पर आश्रम बनाया गया है जिसका नाम विहार सत्याग्रह आश्रम रहेगा और वह कई हफ्ते तक अभी यहीं रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निधन करेंगे उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि लगभग 100000 से अधिक लोगों और युवाओं को यहां बुलाकर उनको जागृत करें और उनके समस्याओं का समाधान करें बताते चलें कि प्रशांत किशोर पिछले 2 जनवरी से बीपीएससी अभ्यर्थियों के री एग्जामिनेशन की मांग को लेकर अनशन पर थे जिसका उन्होंने आज समापन किया लेकिन अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का भी ऐलानकिया




