रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री, संतोष कुमार सिंह से रंगदारी टैक्स मांगने वाले को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर धर दबोचा।
इस संबंध में काण्ड संख्या – 35/25 दिनांक – 14.01.25 धारा – 308(4) दर्ज कराया गया था। अनुसंधानकर्ता और तकनीकी टीम ने संजय यादव उम्र 32 बर्ष पिता – फूलचन्द यादव, ग्राम – चित्रारवल, फुलपुर, आजमगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मुम्बई में नौकरी करता था। सोसल मीडिया लारेंस विश्नोई से जुडा था। उसने मोबाईल संख्या – 97935 98493 से काल एवं मैसेज कर मंत्री जी से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी।




