मुंगेर- वर्चस्व की जंग,दो गुट में भीषण गोलीबारी, खोखा चुनती नजर आई पुलिस

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर औडाबगीचा और मोहनपुर गांव में दो गुटों में जमकर हुई गोलीबारी। घटना स्थल पर पुलिस ने दो खोखा किया बरामद जाँच में जुटी पुलिस।

-मुंगेर : धरहरा थाना क्षेत्र के औडाबगीचा और मोहनपुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी की गई। इस घटना में दोनों गुटों की और से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई लेकिन किसी की हताहत की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक और सशस्त्र पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। बताया जाता है मोहनपुर गांव निवासी विशाल कुमार औडाबगीचा मुन्ना यादव उर्फ़ मुन्ना डॉन के बीच औडाबगीचा मोहनपुर गांव के बीच शिवालय स्थित तलाब के पास गोलीबारी की घटना हुई है. वही घटना के बाद दोनों अभियुक्तों के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची जंहा दोनों फरार हो गया।

वही इस घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया की औडाबगीचा मोहनपुर गांव के बीच शिवालय स्थित तालाब के पास दो लोगो के बीच गोलीबारी की घटना घटित हुई है लेकिन कोई हताहत नहीं है। उन्होंने कहा जानकारी मिलने के बाद पुलिस मोके वारदात पर पहुंची जंहा दो खोखा को बरामद किया गया। एसडीपीओ ने कहा इस गोलीबारी घटना का अंजाम करने वाले कुछ लोगो को नाम सामने आया है जिसके विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइट : राजेश कुमार एसडीपीओ

Join us on:

Leave a Comment