रिपोर्ट- आशुतोष कुमार!
इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में थोड़ा दम
जख्मी बेटे का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया एवं बभनौली गांव के बीच शुक्रवार की सुबह घटी घटना
आरा। आरा-सलेमपुर मुख मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया एवं बभनौली गांव के बीच शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ऑटो ने गंगा स्नान कर बाइक से वापस लौट रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। वही घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी स्व.ठाकुर सिंह की 58 वर्षीया पत्नी मीना देवी है। जबकि जख्मी उनका 20 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह है। इधर रौशन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां मीना देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए महुली घाट गया था। स्नान करने के बाद जब वह अपनी मां मीना देवी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान बखरिया एवं बभनौली गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिर बड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसकेबाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसकी मां मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी रौशन सिंह का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। इसके पश्चात परिजनो ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री सोनी देवी,रूबी देवी,रागिनी कुमारी व दो पुत्र कुंदन सिंह एवं रौशन सिंह है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।