अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी ठोकर,घटना स्थल पर हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी की सरको पर निकलना आसान नही। एक और सरक हादसे का गवाह बना मधुबनी का सरक। बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया। ठोकर लगने से वृद्ध का घटनास्थल पर ही मौत हो गया । मामल मधुबनी जिला के नरहिया थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान छजना गांव के 65 वर्षीय रामप्रसाद साह के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम रामप्रसाद साह अपनी बेटी से मिलने पास के ही गांव जा रहे थें। इसी दौरान सरक पार कर नाती एवं नातनी के लिए चॉकलेट बिस्किट लेने जैसे ही आगे बढ़े की तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने रामप्रसाद साह को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर परिजन को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक व्यक्ति पेशे से एक किसान थें। वे किसानी कर अपने घर का भरण पोषण किया करतें थें। म।तक के 2 पूत्र और 3 पूत्री हैं। पुलिस के द्वारा घटना को लेकर जांच परताल की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।जिसे जल्द ही पता लगा कर धर दबोचा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक म।तक के परिजनों द्वारा थाना को आवेदन नही दिया गया था। पुलिस का कहना है की आवेदन प्राप्त होने के बाद आबस्यक कानूनी कारवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment