आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद के तहता थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद युवकों के परिजनों में हाहाकार मच गया है मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है
जहानाबाद जिले में ठनका गिरने से 3 की दर्दनाक मौत के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि जहानाबाद जिले में आज सुबह से ही लगातार तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश के दौरान बिजली की गरज रही है। इसी दौरान ठनका गिरा और तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सोरेन गांव की है जहां दो चचेरे भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गयी। मृतक तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली सभी लोग दौड़े-दौड़े खेत के बधार में पहुंचे जहां तीनों लोगों का शब खेत में पड़ा हुआ था। यह देख परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि यह तीनों दोस्त सुबह से ही खेत में काम कर रहे थे। बीच में खाना खाने तीनों साथ आए और खाना खाकर फिर खेत में काम करने के लिए चले गये। इसी दौरान खेत के बधार में अचानक से ठनका गिरने से तीनों की की मौत खेत के बधार में ही हो गई जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए तीनों शव को जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए सभीशवो को कब्जा में कर जहानाबाद ले आई है

Join us on:

Leave a Comment