रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने 22 शराब कांडो में जप्त किए गए 782. 900 लिटर शराब को थाना परिसर में विनष्टीकरण अभियान चला कर विनष्ट किया गया। इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया है की थाना क्षेत्र में कुल 22 मामलों में जप्त किए गए विदेशी व देशी चूलाई शराब को वरिय पदाधिकारी के आदेश के बाद। मजिस्ट्रेट के देखरेख में विनष्टीकरण अभियान चला कर विनष्ट किया गया है। जे सी बी के माध्यम से थाना परिसर में गढ़ा खोद कर पुलिस बल के सहयोग से अभियान को पूरा करते हुए खोदे गए गढ़े को ढंक दिया गया। आगे थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में शराब विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दिया गया है। शराब माफिया से लेकर शराब तस्करो पर पुलिस की पैनी नजर बनाई हुई है। किसी भी संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा।




