रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
भूमिहीनों को 5 डिसमिल भूमि आवास व उजाड़ने से पहले बसाने, 200 युनियन बिजली मुफ्त देने, सभी पेंशन प्राप्त लोगों को 4000 रुपया करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, सहारा इंडिया में जमा राशि का भुगतान करने कि मांग को लेकर क्रांति दिवस 9 अगस्त को प्रखंड सह अंचल कार्यालय जयनगर पर प्रदर्शन का किया एलान भाकपा माले
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र में हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत कोरहिया गांव के कमला बांध पर रामू पासवान के अध्यक्षता में भाकपा माले ने सभा आयोजित किया। आयोजित सभा में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सदन में रखकर 95 लाख लोगों को गरीब बताते हुए लघु उद्यमी योजना के तरह 2 लाख रूपये सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए अब 72 हजार रूपए का आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन अंचल कार्यालय इसे बनाने को तैयार नहीं है। आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन- आवस देने, सभी परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने, सभी प्रकार के पेंशन पाने वाले को 4000 रुपया करने, गरीबों को उजाड़ने से पहले बसाने, किसानों को खाद-बिज समय पर मुहैया कराने, रसोई गैस की कीमत 400 रूपया करने, ग्रामीण क्षेत्रों के बंद सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को नियमित चालू कराने एवं सरकारी अस्पतालों में नियमित डाक्टरों का उपस्थिति और अवैध सभी प्राइवेट नर्सिंग होम को बंद करने, स्मार्ट बिजली मीटर पर रोक लगाने, सहारा इंडिया में जमा राशि जमाकर्ताओं को भुगतना कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को प्रखंड सह अंचल कार्यालय जयनगर के समक्ष प्रदर्शन करने की घोषणा किया।
सभा में रामू पासवान, शौकत अली, राजेश्वर महरा, रामहृदय यादव, भोगी मुखिया , जगदीश पासवान, राम खेलावन पासवान, प्रमेश्वर पासवान, अनिता देवी, शहजादी खातुन, गुडीया खातुन, घुरनी देवी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया और भाग लिया। वही अपने मांगों के समर्थन में भाकपा माले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी किया।




