रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य
पुस्तकालय में आयोजित चिकित्सक शिविर में 3 सौ मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
सीतामढ़ी
जिले के रीगा प्रखंड के रेवासी पकड़ी गांव स्थित समाज सुधारक पुस्तकालय में एमवी अस्पताल और कार्डियक केयर सेंटर के सौजन्या से मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 3 सौ मरीजों के रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, शुगर जांच समेत अन्य जांच कर उनके बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम ठाकुर ने मरीजों को अपने शरीर को स्वस्थ दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक परामर्श दिए गए। वही डॉ. मयंक ठाकुर के द्वारा समान्य सर्जरी के मरीज़ों को उचित ईलाज एवं उपचार का दिशा निर्देश दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से चिकित्सकीय परामर्श ब्लड प्रेशर जाँच के साथ-साथ रक्त जाँच की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान डॉ. मानस ठाकुर ने हृदय रोग के मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बचाव, ईलाज और दवा के टिप्स दिए। वही डॉ. अमृता ठाकुर ने महिलाओं में होने वाली बीमारियों एवं बांझपन जैसी समस्याओं के ऊपर लोगों जागरूकता प्रदान किया और साथ ही क्लीनिक में आकर दिखलाने वाले रोगियों को विशेष रूप से गरीब मरीज़ों को विशेष छुट का आश्वासन भी दिया। मौके पर समाज सुधारक पुस्तकालय के प्रबंधन नीरज झा, अनिल कुमार, ज्ञान प्रकाश, अविनाश कुमार, सुमित कौर और अस्पताल के कर्मी कृष्णा, तुलसी, हरिओम समेत अन्य शामिल थे।




