रिपोर्ट – अमित कुमार!
प्रशांत किशोर के मिथिला पाग वाले बयान पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे मिथिला की संस्कृति का अपमान बताया है।
दरअसल प्रशांत किशोर ने मिथिला के पाग की तुलना मुस्लिम टोपी से कर दी थी, जिस पर अब सियासी बवाल मच गया है।
मृत्युंजय झा ने कहा – “श्रीमान प्रशांत किशोर जी आप किस प्रकार के बयान दे रहे हैं? मिथिला में मिथिला का पाग विश्व प्रसिद्ध है, ये पुरातन है, ये हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। पाग एक सम्मान का विषय है।”
उन्होंने कहा कि “आप टोपा-टोपी की बात कर रहे हैं, मुस्लिम के पहनने वाले टोप की तुलना आप पाग से कर रहे हैं। आपको समझ में नहीं आता मिथिला की संस्कृति क्या है? जिस विरासत की चर्चा दुनिया में होती है उस विरासत के बारे में इस प्रकार का बयान दे रहे हैं। आप कहीं न कहीं मिथिला के लोगों का अपमान कर रहे हैं और मिथिला के लोग इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
झा ने आगे कहा कि “आप कहाँ के रहने वाले हैं और आकर मिथिला में ज्ञान दे रहे हैं। कहीं भी जाइए लेकिन उसकी विरासत उसकी पहचान होती है, उसका सम्मान करना आपका धर्म है, नैतिक कर्तव्य है। आप लोकतंत्र का मजाक उड़ाना चाहते हैं, राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए किसी के सांस्कृतिक मूल्यों पर चोट मत करिए। इस प्रकार के काम करके आप अपनी रोटी सेंकने के लिए मिथिला के लोगों का अपमान कर रहे हैं, इसलिए ऐसे अपमानबाजी करना बंद करें।”
बाइट: श्री मृत्युंजय झा, अध्यक्ष – बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड



