बीजेपी सांसद ने त्यागी के पिता के निधन पर दी सांत्वना।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार


सीवान जिले के महाराजगंज शहर के काजी बाजार में आज बीजेपी के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने समाजसेवी मनोज त्यागी के पिता स्वर्गीय मुरली प्रसाद के निधन का समाचार सुनकर उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा मनोज त्यागी को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगा दें तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर मनोज त्यागी नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बलिराम प्रसाद बली पूर्व नगर पार्षद हरिशंकर प्रसाद आशीष नगर पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि पवन कुमार वार्ड संख्या 3 के नगर पर्षद के प्रतिनिधि सुमन कुमार सेनानी संजय सिंह राजपूत भाजपा नगर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर त्रिपुरारी शरण सिंह अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह,गौरव कुमार करेजी प्रेम कुमार गुप्ता,अभिषेक व्याहुत, अभिषेक कुमार कान्हा आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment