त्योहारों को लेकर प्रशासन का सख्त रुख, स्टेशन से बस स्टैंड तक डीएम एसपी का दौरा!

SHARE:

रिपोर्ट – रविशंकर कुमार!

शेखपुरा:- दिवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ शेखपुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक जानकारी ली। साथ ही छठ पूजा के अवसर पर दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि छठ पूजा को लेकर बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो तथा जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनी रहे।

बाइट:- शेखर आनंद, DM, sheikhpura
बाइट:- हिमांशु, SP Sheikhpura

Join us on: