दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग ने विशेष तैयारी की है। पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों और बिजली लाइनों का निरीक्षण एवं रखरखाव कराया जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए फ्यूज कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। बिजली संबंधी शिकायत के लिए उपभोक्ता 06478-222364, कंट्रोल रूम नंबर 9264456421 तथा टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Join us on: